Mandi, Dharamveer -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश भाजपा ने मंडी जिला मुख्यालय स्थित माता भीमाकाली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और आस-पास के क्षेत्रों से कूड़ा-कचरा उठाकर साफ-सफाई की।
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से पूरे देश में स्वच्छता का संदेश दिया है और इसे साकार करने में भाजपा के कार्यकर्ता सक्रिय योगदान दे रहे हैं।मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और महामंत्री मांचली ठाकुर ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला भाजपा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के साथ ही स्वस्थ जीवन की कल्पना संभव है और इसी उद्देश्य को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रयासरत हैं।
