Una, Rakesh –भारतीय जनता पार्टी ने दौलतपुर बाजार में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को केंद्र सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने हाल ही में जीएसटी से जुड़ी राहतों के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि मोदी सरकार आमजन और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर,पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजीव राजू, मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर तथा प्रदेश आईटी संयोजक अनिल डडवाल उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी इसमें भाग लेकर पर्चे बाँटे और लोगों से संवाद स्थापित किया।नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएँ छोटे दुकानदारों, व्यापारियों और उपभोक्ताओं को सीधे लाभ पहुँचाने वाली हैं। अभियान के दौरान बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लोगों ने भाजपा की इस पहल की सराहना की।
