बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): 6 सितंबर को बिलासपुर शहर के नगर परिषद प्रांगण में होने वाली रैली की लेकर तैयारियों का सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने जायजा लिया। ऐसे में रैली स्थल पर पहुंचे विधायक सुभाष ठाकुर नगर परिषद के अधिकारियों से काफी नाराज भी दिखे। रैली स्थल पर पहुंचते ही सुभाष ठाकुर नगर परिषद के जेई पर खूब भड़क उठे। हुआ ऐसा कि रैली स्थल के कुछ स्थानों में बारिश के चलते काफी पानी खड़ा हुआ था, वहीं दूसरी ओर नप के अधिकारियों ने पानी के उपर मिट्टी फैंक दी, जिसके चलते उक्त स्थान पर पूरी तरह से किचड़ खड़ा हो गया।
ऐसे में विधायक ने अधिकारियों की खूब क्लास लगाते हुए कहा कि रैली को कुछ दिन ही बाकि रह गए हैं और इस तरह की व्यवस्थाएं रही तो रैली स्थल पर किचड़ ही किचड़ हो जाएगे। ऐसे में विधायक ने नगर परिषद बिलासपुर के जेई की खूब क्लास लगाई और साथ ही अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए कि वह जल्द से जल्द इसको पूरी तरह से ठीक करें। गौरतलब है कि आजादी के अमत महोत्सव को लेकर पूरे प्रदेशभर में विशाल कार्यक्रम आयोजित हो रहे है।
ऐसे में बिलासपुर सदर में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर बिलासपुर 6 सिंतबर को पहुंच रहे है। वहीं, शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग स्वयं इस रैली की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए बिलासपुर मुख्यालय पहुंचे हुए थे। दूसरी ओर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर स्वयं रैली स्थल का जायजा लेने के लिए नगर परिषद के प्रांगण पहुंचे। उधर, इस संदर्भ में जब विधायक सुभाष ठाकुर से बात की गई तो उन्होने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। रैली को बेहतर बनाने के लिए हर संभव बेहतर प्रयास किए जा रहे है।
