ऊना (राकेश): विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम होती है। हर छात्र में कोई न कोई विशेष गुण अवश्य होते है। कोई शैक्षणिक तौर पर सुदृढ़ होते है, तो कोई खेलकूद, गीत-संगीत, नृत्य सहित अन्य कलाओं में पारंगत होते हैं। शिक्षक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से छात्रों को जीवन में सफलता अर्जित करने में मदद मिलती है। यह बात आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, संतोषगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे वितायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कही। एर्स अवसर पर उन्हहोंने गत दो शैक्षणिक सत्रों के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
समारोह में अपने संबोधन में सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने बताया कि हर छात्र में कोई न कोई विशेष गुण अवश्य होते हैं। कोई शैक्षणिक तौर पर सुदृढ़ होते हैं तो कोई खेलकूद, गीत-संगीत, नृत्य सहित अन्य कलाओं में पारंगत होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से छात्रों को जीवन में सफलता अर्जित करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में उत्कृष्ट छात्रों को उनके माता-पिता व अन्यों के समक्ष जब पुरस्कृत किया जाता है तो इन विद्यार्थियों का सम्मान बढ़ता है तो वहीं अन्य छात्रों को भी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
सत्ती ने बताया कि संतोषगढ़ स्कूल के वर्तमान भवन के स्थान पर एक नया भवन बनाया जाएगा जिसका निर्माण ऊना के ब्वायज स्कूल की तर्ज पर किया जाएगा। उन्होंने बताया स्कूल के भवन निर्माण के लिए 9 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा और खेल के क्षेत्र में सरकार की ओर से आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए अनेकों प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि एक ओर जहां खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर स्कूलों में खेलों के मैट, खेल सामग्री वितरित की जा रही है। उन्होंने संतोषगढ़ में ब्वॉयज स्कूल में कुश्ती के मैट और गर्ल्स स्कूल में कबड्डी के मैट प्रदान किए गए है। इसके अलावा लगभग पौने दो करोड़ से खेल स्टेडियम का निर्माण प्रगति पर है जहां ओपर एयर जिम स्थापित किया गया है।
