ऊना, राकेश-: भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर देशभर की तरह ऊना जिला में भी उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर भाजपा नेता सतपाल सत्ती ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्होंने महामंत्री और बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत आधार प्रदान किया। सत्ती ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर विचारक थे, जिन्होंने ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत दिया, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।उन्होंने कहा कि 11 फरवरी 1959 को उनकी दुखद हत्या कर दी गई थी, जो आज भी रहस्य बनी हुई है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं।
TAGGED:
Una MLA satpal satti
Chandrika
