By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जनता के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज नहीं रिवाज बदलेगी: नड्डा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > जनता के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज नहीं रिवाज बदलेगी: नड्डा
electionhimachalpolitical

जनता के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज नहीं रिवाज बदलेगी: नड्डा

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/31 at 12:01 PM
Share

सचिन शर्मा,मनाली : रविवार को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानाभाओं में एक साथ जनसभाओं का आयोजन किया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पहले काजा से भाजपा के विजय संकल्प अभियान का शुभारंभ किया इसके बाद वह मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल पंहुचे जंहा पर उन्होने भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया ।

मनाली विधानसभा क्षेत्र के पतलीकूहल पंहुचने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनाली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर के पक्ष में प्रचार किया । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले राजनीति और चुनाव में एंटी-इनकम्बेंसी होती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान की राजनीति में प्रो-इनकम्बेंसी का एक नया शब्द जोड़ दिया। जब सही नेतृत्व हो, विकास की नीति हो, काम करने की नीयत हो तो एंटी-इनकम्बेंसी नहीं बल्कि प्रो-इनकम्बेंसी होती है ।

उन्होने कहा कि गुजरात में प्रदेश की जनता लगातार भाजपा सरकार को चुन रही है। उत्तर प्रदेश में रिवाज बदलते हुए जनता ने दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुना और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बने। उत्तराखंड में सारे रिवाज और रिकॉर्ड तोड़ते हुए जनता ने पुनः भाजपा की दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाई। गोवा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। मणिपुर में लगातार दूसरी बार और पहली बार पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। गुजरात में भी एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश में भी जनता रिवाज बदलेगी और नया इतिहास रचते हुए पुनः भारी बहुमत से भाजपा की सरकार का गठन करेगी।

उन्होने इस दौरान कांग्रेस और आप पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि राजनीतिक पर्यटन के नाम पर यहां आम आदमी पार्टी आयी है। यह ठीक है कि उनका प्रदेश अध्यक्ष भी चला गया और बाकी सारे लोग भी चले गए। अब वे हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर गुजरात चले गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आभास हो गया कि हिमाचल प्रदेश में उनका झूठ चलने वाला तभी तो यहां से बोरिया-बिस्तर समेट कर वह दिल्ली से दूर गुजरात इसलिए गए हैं ताकि उनका झूठ वहां तो चल जाए, लेकिन उनकी दाल वहां भी गलने वाली नहीं है। उन्हें यह नहीं मालूम है कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और गुजरात की जनता ने पहले ही एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का दृढ़ निश्चय कर लिया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सत्ता में जब कांग्रेस होती है तो विकास कार्य करती नहीं और जब विपक्ष में होती है तो विकास कार्यों में अड़ंगे लगाती है। भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति काम करने की संस्कृति है। बता दे की भाजपा ने रविवार को एक साथ हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानाभाओं में विशाल रैलियों सहित लगभग 130 सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के सभी स्टार प्रचारक भाग ले रहे हैं। ये रैलियां हिमाचल प्रदेश के आज तक के इतिहास में सबसे बड़ी मानी जा रही है क्योंकि यह पहली बार हुआ है कि जब प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक ही दिन में इस प्रकार की विशाल रैलियों का आयोजन किया गया है।

TAGGED: BJP, Himachal Pradesh, Nadda
admin October 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article himachal 2017 के बाद रुके हुए विकास को आगे बढ़ा कर धर्मशाला को बनाया जाएगा सर्वश्रेष्ठ शहर: सुधीर शर्मा
Next Article 1 निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी उम्मीदवार एवं राजनीतिक दल करें आदर्श आचार संहिता का पालन :शिल्पी वेक्टा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?