सोलन : योगेश शर्मा- प्रदेश के राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी का कंडाघाट में गुरुवार देर शाम को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने रमेश ठाकुर महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अगवाई में मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री को कंडाघाट में जिस 100 बीघा भूमि पर प्रदेश की सबसे बड़ी फल एवं सब्जी मंडी बनाई जानी है जिसका शिलान्यास कांग्रेस के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र द्वारा किया गया था उस भूमि को दिखाया गया। इस दौरान मंत्री से माग की गई कि इस मंडी को यहाँ जल्द से जल्द स्थापित करे ताकि बागवानों की दिक्कतों को दूर किया जा सके।
वही मंत्री ने कहा कि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा मण्डिया स्थापित की जाएगी मंडियां ज्यादा होगी तो कम्पीटिशन भी अच्छा होगा वहीं किसानों को भी ज्यादा सुविधा मिलेगी कंडाघाट में मंडी की जरूरत है जो भूमि मंडी बनाने के लिए चिन्हित की गई है उसकी लोकेशन काफी अच्छी है वहीं यह फोरलेन के साथ है जल्द ही यहाँ पर मंडी स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
