संजीव महाजन,नूरपूर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से देश में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की ओर से की गई बयानबाजी पर पलटवार कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने किया हैं। उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की ओर से भारत जोड़ो यात्रा पर की गई बयानबाजी को अनाब शनाब बयानबाजी करार दिया हैं।
सुदर्शन शर्मा ने बताया की भारत जोड़ो यात्रा के जननायक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता की लोकप्रियता से घबरा कर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप कांग्रेस के प्रति अनाब शनाब बयानबाजी से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की ओर से भारत जोड़ो यात्रा पर यह कहना कि कांग्रेस का चरित्र भारत जोड़ो नहीं भारत तोड़ो का रहा हैं पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष को कांग्रेस के इतिहास काअध्ययन करने की सलाह दी हैं।
जसूर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि जिस कांग्रेस ने राष्ट्र की अखंडता की ख़ातिर अपने एक ही परिवार से दो-दो प्रधाममंत्रियों के प्राण न्योछावर किए हो उनको भारत जोड़ने का पाठ पढ़ाओगे क्या ? उन्होंने बताया कि बीजेपी की ओर से 6 दिसंबर 1992 को भारत तोड़ने का ज्वलन्त उदाहरण बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने दिया था,क्या इसको भारत की एकता कहा जाता है ?
सुदर्शन शर्मा ने कहा की बीजेपी अपने इतिहास को जाने तो बेहतर हैं। कांग्रेस की चिंता छोड़े, क्यूंकि भारत निर्माण में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं जिसके लिए उदाहरण देने की ज़रूरत नहीं हैं। सुदर्शन शर्मा ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को सलाह देते हुए कहा कि माना सत्ताहीन होने से बौखलाहट में अक्सर मानसिक तनाव में मानसिक संतुलन बिगड़ जाता हैं, लेकिन कांग्रेस के चरित्र के बजाए भाजपा के चरित्र पर मंथन करे तो उचित रहेगा।
