मंडी/परी शर्मा – कांग्रेस नेता व अखिल भारतीय दलित, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग परिषद हिमाचल प्रदेश के महासचिव एवं प्रवक्ता ने आरक्षित सीट बल्ह व नाचन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में आवेदन किया है। चमन राही पहले ऐसे दलित नेता हैं, जिन्होंने एक साथ दो विधानसभाओं से टिकट के लिए आवेदन किया है।गौरतलब है कि चमन राही एनएसयूआई के जिला सह सचिव, जिला कांग्रेस के महासचिव, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और सुंदरनगर ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष, नाचन विधानसभा क्षेत्र की धारंडा ग्राम पंचायत प्रधान, अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन जिला मंडी, अल्पसंख्यक विभाग हि.प्र. के राज्य महासचिव, प्रभारी अनुसूचित विभाग द्रंग विधानसभा क्षेत्र और स्वयंसेवी व धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख के तौर पर कार्य कर चुके हैं।
दलित नेता चमन राही ने टिकट के लिए बल्ह व नाचन से किया आवेदन
Leave a comment
Leave a comment
