राहुल चावला , धर्मशाला: पूर्वोत्तर के चुनावी परिणामों में भाजपा को मिली बढ़त से भाजपा के कार्यकर्ताओं के काफी उत्साह और ख़ुशी हैं। हिमाचल में भी इस जीत का जश्न मनाया जा रहा हैं। त्रिपुरा में दोबारा भाजपा की सरकार बनने और नागालैंड में सहयोगी दलों के साथ सरकार बनाने से खुश भाजपाइयों ने धर्मशाला के कचहरी अड्डे पर एकत्रित होकर खूब जशन मनाया और आपस में एक दूसरे को बधाई देकर मौके पर मौजूद तमाम लोगों को लड्डू बांटकर खुशी का इज़हार किया।
इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, भाजपा के मंडलाध्यक्ष समेत पूर्व विधायक विशाल नैहरिया और कई भाजपाई कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इन्होंने एकसाथ मिलकर ये भी संदेश दिया कि भाजपा यहां भी हर मोर्चे पर एकजुट हैं। इस मौके पर धर्मशाला से पूर्व भाजपा विधायक विशाल नैहरिया ने पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की सरकारें बनने और बहुमत में आने पर बेहद खुशी का जिसका इज़हार मिठाई बांट कर किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि इस जीत का क्रेडिट उन्होंने गुजरे नौ सालों से केंद्र में चल रही भाजपा की सरकार के कार्यों और प्रधानमंत्री मोदी को दिया हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में आज देश तरक्की कर रहा हैं उसकी छत्रछाया में अब बाकि राज्यों की जनता भी उन पर विश्वास करके भाजपा को बहुमत में ला रही हैं। वहीं उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी इस जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता से आज भाजपा को फिर से लोगों ने अपने अपने राज्यों में काम करने का मौका प्रदान किया हैं। नैहरिया ने कहा कि भाजपा के भविष्य के लिये भी ये सुखद संदेश हैं।
