अनिल कुमार,किन्नौर: तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान और तंबाकू मुक्त पंचायत बनाने के लिए कल्पा में एक कार्यशाला का किया आयोजन। विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन, डॉ. सुनील कुमार रैना, डॉ राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टांडा के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रोल (कैच) ने शनिवार को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों और तंबाकू मुक्त पंचायत पर चर्चा के लिए किन्नौर के तीनों ब्लॉकों के प्रधानाध्यापकों के लिए शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) में ओर बीडीओ ऑफिस कल्पा में ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया।
बैठक में कैच, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, टांडा के परियोजना समन्यवक डॉ.साक्षी सुपेहिया ने आए प्रतिभागियों का स्वागत किया।इसके साथ ही कैच और उसके तहत की गई पहलों का परिचय दिया। उन्होंने ई-सिगरेट्स और WHO FCTC 5.3 आर्टिक के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जिला कॉर्डिनेटर कैच डॉ. ऐश्वर्या ने तंबाकू के दुषप्रभाव, COTPA वर्गों, तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों व तंबाकू मुक्त पंचायत का लक्ष्य प्राप्त करने के दिशा-निर्देशों पर प्रस्तुति दी।
डी.पी.ओ. कम प्रिंसिपल, (डाईट) कुलदीप नेगी ओर बीडीओ कल्पा ए.पी नेगी ने सभी प्रतिभागियों का विशेष आभार व्यक्त किया ओर उन्हें तंबाकू मुक्त किन्नौर बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कैच टीम ने सभी प्रतिभागियों को तंबाकू मुक्त साइन बोर्ड बांटे ओर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई।
