मंजूर पठान,चंबा: हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर नववर्ष का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बाहरी राज्यों से पहुंचे हुए हैं। नए साल का जश्न मनाने के बाद भी पर्यटक हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर रुक कर यहां घूमने का आनंद ले रहे हैं। यहां पर्यटक घूमने के साथ ही पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों का भी आनंद ले रहे हैं, लेकिन हिमाचल के पर्यटन स्थल डलहौजी की बात की जाए तो यहां तलेरू नामक स्थान पर अवैध तरीके से पर्यटकों की जान को जोखिम में डालकर उन्हें बोटिंग करवाई जा रही हैं।
अवैध तरीके से करवाई जा रही इस बोटिंग में अगर किसी पर्यटक की जान जाती है और अगर कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी यह एक बड़ा सवाल यहां उठ रहा हैं। फ़िलहाल राहत की बात यह हैं कि पर्यटन विभाग की ओर से भी इस मामले में संज्ञान लिया गया हैं। इस बोटिंग पॉइंट ल का संचालन करने वाले लोगों को पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी करके उसे बंद करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उक्त बोटिंग प्वाइंट का संचालन करने वालों का एग्रीमेंट 9 जुलाई 2022 को खत्म होने के बाद भी अवैध तरीके से पर्यटकों की जान को जोखिम में डालकर अवैध बोटिंग यहां करवाई जा रही हैं, जिसपर पर्यटन विभाग चंबा ने कड़ा संज्ञान लिया हैं।
पर्यटन विभाग को भी इस तरह की शिकायतें मिल रही है की उक्त स्थान पर अवैध तरीके से बोटिंग करवाई जा रही हैं,जिसके बाद पर्यटन विभाग चंबा ने उक्त संचालन करने वाले लोगों को नोटिस जारी किया ह और उसका जवाब भी मांगा हैं। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने पर्यटन निदेशक शिमला को पत्र लिखकर उनसे भी राय मांगी है और कहा है की उक्त बोटिंग का संचालन करने वाले लोगों का एग्रीमेंट 9 जुलाई 2022 से खत्म हो चुका से उसमें किस तरह की कार्रवाई की जानी हैं।
वहीं दूसरी और जिला पर्यटन अधिकारी निशांत ठाकुर ने कहा की तलेरु वोटिंग प्वाइंट में अवैध तरीके से हो रही गतिविधियों को लेकर पर्यटन विभाग ने नोटिस जारी किया हैं। नोटिस के माध्यम से उन्हें गतविधियों को बंद करने के लिए कहा गया हैं, क्योंकि जब हम वहां जाते है तो उनकी गतिविधियों नहीं दिखती लेकिन उनका एग्रीमेंट 9 जुलाई 2022 को खत्म हो गया है ऐसे में हमे जिला प्रशासन के भी निर्देश हुए है की इन गतिविधियों को बंद करवाया जाए। उन्होंने बताया कि हमने निदेशक पर्यटन विभाग शिमला को भी पत्र लिखा है और उनसे भी राय मांगी है ताकि आगामी कार्रवाई उक्त मामले में की जा सके ।
