बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: ज्योरीपतन घाट के समीप गोबिंद सागर झील में डूबे युवक का शव मिल गया है। युवक के शव को बुधवार सुबह बीबीएमबी जंगल से आए गौताखोरों ने आधे घंटे के सर्च अभियान में झील से बाहर निकाल दिया है। बता दें कि पिछले कल शादी समारोह में आए युवक सचिन ठाकुर पुत्र श्याम लाल गांव पट्टा डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर झील में नहाते समय डूब गया था।
स्थानीय लोगों और गौताखोरों ने देर रात तक शव की तलाश की लेकिन शव नहीं मिल पाया। एसडीएम स्वारघाट राजकुमार ठाकुर ने बीबीएमबी नंगल से गौताखोरों का प्रबंध किया, जिन्होंने आधे घंटे में शव को बाहर निकाल दिया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर ले जाया जा रहा है, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
