मंडी/परी शर्मा: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल होगा। मतगणना 8 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी जिला के सभी उपमंडल मुख्यालयों में 10 मतगणना केंद्र स्थापित किए गए है। मतगणना को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी है और मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। मतगणना को लेकर तैनात कर्मियों की चुनावी रिहर्सल भी हो चुकी है।
मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी
अधिक जानकारी देते हुए एडीसी मंडी जतिन लाल ने बताया कि मतगणना की तैयांरियां पूरी है और मतगणना केंद्रो के बाहर सुरक्षा भी पुख्ता रहेगी। मतों की काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होगी और कल ड्राई डे रहेगा। उन्होने कहा कि चुनावी नतीजो के बाद प्रत्याशियों द्वारा जो विजय जलूस निकाला जाएगा, उसमें वे कानून का पालन करे। एडीसी मंडी ने कहा कि पोस्टल बैलेट में कोई तकनीकी खामी नही आई और अगर प्रत्याशियों ने री कांउटिगं की मांग नही की तो मंडी जिला के चुनावी नतीजे करीब 5 और 6 बजे तक निकाल दिए जाएगे।
उल्लेखनीय है कि जिला मंडी में कुल 67 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव 2022 में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इस बार जिला मंडी में कुल 75.31 प्रतिशत मतदान हुआ । जिला में ईवीएम के माध्यम से कुल 638971 लोगों ने मतदान किया। जिसमें 330686 महिलाएं और 308283 पुरुष सम्मिलित हैं। जिला मंडी में सबसे अधिक मतदान 29-सराज में 82.10 प्रतिशत तथा सब से कम 35-सरकाघाट 68.06 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।
