अनिल कुमार, किन्नौर: प्रदेश के जिला किन्नौर में ठंड के मौसम में जुड़ने के लिए मजबूर हैं तो वही किन्नौर के जंगल आग से झुलस रहे हैं सर्दियों के मौसम में भी किन्नौर के चगांव ग्राम पंचायत के जंगलों में आगजनी की घटना सामने आई है। जंगलों में लगी इस भीषण आग में लाखों की वन संपदा जलकर राख़ हो रही हैं। आग जंगल के काफ़ी बड़े हिस्से में फैल गई हैं जिसकी वजह से ग्रामीण भले ही इसे बुझा रहे है लेकिन यह आग बुझने में नहीं आ रही हैं और ग्रामीणों को इसे बुझाने में दिक्कत आ रही हैं।
चगांव ग्राम पंचायत के जंगलों में लाखों के चिलगोजे, देवदार व कई अन्य पेड़ पौधे है जो आग की लपटों से झुलस रहे हैं। ग्रामीणों का कहना हैं की उन्होंने वन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों को जंगल में लगी आग की सूचना दे दी है और जब तक संबंधित विभाग मौके पर नहीं पहुंचता तब तक ग्रामीण आग बुझाने क़ा काम कर रहे हैं। चगांव पंचायत के जंगल के जिस हिस्से मे आग सुलग रही है, उस जगह पर सड़क सुविधा नहीं होने से दमकल विभाग का वहां तक पहुंचना असंभव है।
ऐसे में ग्रामीणों, वन विभाग व दमकल विभाग के कर्मचारियों को पैदल चलकर आग पर काबू पाने के लिए जाना पड़ेगा। बता दें कि इन दिनों जिला में काफी सूखा पड़ा हुआ है। ऐसे में जंगल मे यदि थोड़ी भी आग सुलग जाए तो आगजनी की बड़ी घटना हो जाती है। फिलहाल चगांव के जंगलों में आग कैसे लगी उस बारे में पता नहीं चला है लेकिन आग की लपटें फैलती जा रही हैं जो जंगल के बड़े हिस्से को तबाह कर सकती हैं।
