By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में गूंजेगी मुक्केबाज़ी की गूंज.. 22 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग इवेंट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में गूंजेगी मुक्केबाज़ी की गूंज.. 22 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग इवेंट
himachalSports

शिमला में गूंजेगी मुक्केबाज़ी की गूंज.. 22 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग इवेंट

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/19 at 7:59 PM
Share

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। 22 जून को यहां पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती की पूर्व संध्या पर उनकी स्मृति को समर्पित होगा। इस इवेंट में भारत समेत रूस, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के धुरंधर बॉक्सर हिस्सा लेंगे, जो रिंग में अपनी ताक़त और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।

इस ऐतिहासिक मुकाबले का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।

हिमाचल की विनाक्षी ठाकुर भी रिंग में दिखाएंगी दम

प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव यदुपति ठाकुर ने जानकारी दी कि इस आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत की ओर से खास आकर्षण रहेंगी हिमाचल की होनहार महिला बॉक्सर विनाक्षी ठाकुर, जिनका मुकाबला रूस की अनुभवी बॉक्सर से होगा। रोहड़ू की रहने वाली विनाक्षी राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट हैं और पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रो रिंग में उतरेंगी।इसके अलावा दर्शकों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा। यदुपति ठाकुर ने बताया कि यह इवेंट सिर्फ एक बॉक्सिंग मैच नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर आकर्षित करने का प्रयास है।

TAGGED: Shimla International Pro Boxing Event
Chandrika June 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बजट के अभाव में लटकी 49 आंगनवाड़ी भवनों की योजना, तीन साल से नहीं रखी जा सकी नींव
Next Article धर्मशाला: फर्जी आर्मी अधिकारी बनकर युवाओं से ठगी — आरोपी की प्रिंटिंग प्रेस तक पहुंची पुलिस जांच
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?