By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बजट के अभाव में लटकी 49 आंगनवाड़ी भवनों की योजना, तीन साल से नहीं रखी जा सकी नींव
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बजट के अभाव में लटकी 49 आंगनवाड़ी भवनों की योजना, तीन साल से नहीं रखी जा सकी नींव
himachalNews

बजट के अभाव में लटकी 49 आंगनवाड़ी भवनों की योजना, तीन साल से नहीं रखी जा सकी नींव

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/06/19 at 4:30 PM
Share

Hamirpur, Arvind singh-जिला हमीरपुर में 49 आंगनवाड़ी केंद्रों के पक्के भवनों का निर्माण बजट के अभाव और विभागीय असहयोग के चलते तीन वर्षों से अधर में लटका हुआ है। वर्ष 2022-23 में इन भवनों के निर्माण की योजना बनाई गई थी, जिन्हें मनरेगा कन्वर्जेंस के तहत तैयार किया जाना था। प्रत्येक भवन के निर्माण पर लगभग 12 लाख रुपए खर्च होने थे, जिनमें से 8 लाख रुपए मनरेगा कन्वर्जेंस से, 2 लाख 15वें वित्त आयोग से तथा शेष 2 लाख महिला एवं बाल विकास विभाग से देने का प्रावधान था।

 

हालांकि, अब तक एक भी भवन की नींव नहीं रखी जा सकी है। सूत्रों के अनुसार, खंड विकास कार्यालय और ग्रामीण विकास विभाग ने बजट की कमी का हवाला देते हुए इस कार्य से हाथ पीछे खींच लिए हैं। इसके कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से परियोजना की अंतिम किस्त जारी की जानी थी, लेकिन उसे अग्रिम रूप से जारी करने का दबाव बनाया जा रहा है, जो कि नियमानुसार संभव नहीं है। इससे पूरे प्रोजेक्ट की प्रक्रिया ठप पड़ी हुई है और भवनों की योजना सिर्फ फाइलों में ही घूम रही है।

महिला एवं बाल विकास विभाग हमीरपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि वास्तविक स्थिति से निदेशालय को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग की ओर से बजट जारी करने में नियमानुसार कोई चूक नहीं की गई है, लेकिन निर्माण एजेंसियों की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाया।इस स्थिति में यदि शीघ्र कोई समाधान नहीं निकाला गया तो आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों और स्टाफ को असुविधाजनक व अस्थायी ढांचों में ही कार्य करना पड़ेगा।

Chandrika June 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला को मिलेगी जल संकट से राहत: बनेंगे 30 बड़े वाटर टैंक, एंबुलेंस रोड को भी मिली मंजूरी
Next Article शिमला में गूंजेगी मुक्केबाज़ी की गूंज.. 22 जून को अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग इवेंट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?