राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के हरोली विधानसभा के हरोली गांव में मंगलवार को न+शे के खिलाफ एक बड़े अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का नाम ब्रिस्क वाॅक रखा गया हैं। हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद ब्रिस्क वाॅक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भारी संख्या में लोग इस ब्रिस्क वाॅक में साथ जुड़े। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए जिससे हिमाचल की एक झलक देखने को मिल रही थी।
इस अवसर पर हाथों में हार्डिंग लेकर बड़ी संख्या में लोग इस अभियान में जुड़े। हरोली से शुरू हुई यह ब्रिस्क वाॅक कांगड़ के मैदान में समाप्त हुई जिसमे राज्यपाल भी साथ में माजूद रहे। उप मुख्यमंत्री की ओर से आए हुए सभी अतिथियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
मीडिया से रूबरू होते हुए राज्यपाल ने बताया हिमाचल प्रदेश न+शे से जूझ रहा हैं। उन्होंने हिमाचल में आते ही हिमाचल को न+शे से मुक्त किए जाने को लेकर एक अभियान चलाने का तय किया था और इसको लेकर अभियान भी शुरू किया गया हैं। हिमाचल को न+शे से मुक्त करने को लेकर हिमाचल सरकार के उपमुख्यमंत्री की ओर से न+शे को लेकर पहल को गई है जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा की न+शे के खिलाफ चलाए गए अभियान में हिमाचल के जन-जन को इसके साथ जुड़ने और आगे बढ़ कर हिमाचल को नशा मुक्त करने में अपना सहयोग देने की बात कही । राज्यपाल ने कहा की न+शे के मामले में पंजाब नंबर वन पर हैं जबकि हिमाचल प्रदेश दूसरे स्थान पर हैं। हिमाचल प्रदेश में जनमानस के सहयोग से न+शा मुक्त किया जा सकता है और इसमें हम सब को आगे आकर अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए अभियान को लेकर हिमाचल पुलिस की भी तारीफ की।
वहीं कांगड़ के मैदान में जुटी भीड़ को पंजाबी गायक मास्टर सलीम और कवर ग्रेवाल ने संगीत के माध्यम से न+शे के खिलाफ जागरूक किया। इन गायकों ने अपने अपने गीत से युवाओं को न+शे से दूर रहने और उसके दुष्परिणामों के बारे में भी संगीत के माध्यम से जागरूक किया।