मंडी/परी शर्मा: बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी संगठन में बदलाव के तहत नरेश जाटव निवासी गाजियाबाद को हिमाचल प्रदेश में बसपा प्रभारी के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पहले नरेश जाटव दिल्ली प्रदेश के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश प्रभारी भी रह चुके है। प्रवीण कौशल प्रभारी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र ने बताया कि बसपा प्रदेश कार्यलय ऊना में नरेश जाटव का रणधीर सिंह बेनीवाल प्रदेश प्रभारी, विपुल कुमार प्रदेश प्रभारी, कांशी राम प्रदेश प्रभारी, नारायण आजाद प्रदेश अध्यक्ष और बसपा कार्यकर्ताओं ने हिमाचली तरीके फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर रणधीर सिंह बेनीवाल प्रदेश प्रभारी हिमाचल प्रदेश ने नरेश जाटव प्रदेश प्रभारी का हिमाचल प्रदेश के कोने कोने से आए कार्यकर्ताओं से परिचय करवाया। इस अवसर पर नरेश जाटव ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति से जुड़ने का दूसरा मौका कुमारी मायावती ने दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन में 50ः पदों पर महिलाओं और युवाओं को प्रतिनिधित्व देने की समीक्षा की जाएगी और संगठन में विस्तार किया जाएगा। बसपा के सदस्यता अभियान के बाद हिमाचल प्रदेश के गांव कस्बों में पार्टी को मजबूत करने के लिए नए अभियान चलाए जाएंगे।
