बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): बिलासपुर युवा कांग्रेस और सिटी चौकी पुलिस की टीम के बीच हाथापाई हो गई। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका तो पुलिस की टीम इसको रोकने के लिए आ गई। ऐसे में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ हाथापाई हो गई। यहीं नहीं, वीडियो में युवा कांग्रेस के एक नेता ने सिटी चौकी इंजार्च को दोनों हाथों से रोकने का प्रयास भी किया। जिसको लेकर यह वीडियो खूब वायरल भी हो रही है।
गौरतलब है कि युवा कांग्रेस स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जिला अस्पताल गेट के पास क्रमिक अनशन पर बैठी हुई है। वहीं, दूसरी ओर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार को पुतला भी फूंका। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर का कहना है कि बिलासपुर जिला अस्पताल में अल्टासाउंड की सुविधा नहीं है, वहीं यहां पर लंबे समय से एमडी का पद खाली चला हुआ है।
इस सारे मामले को लेकर वह कई बार स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री सहित जिला उपायुक्त को अवगत करवा चुके है। लेकिन कोई भी हल नहीं निकल रहा है। लोगों को अपना ईलाज करवाने के लिए निजी अस्पतालों का रूख करना पड़ रहा है। वहीं, इन युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की सिटी चौकी पुलिस के साथ हुई, हाथापाई की वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। वहीं, इस संदर्भ में जब जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आशीष ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस अपना विरोध प्रकट कर रही थी, ऐसे में मामूली हाथापाई हुई है। लेकिन वह पुलिस प्रशासन का हमेशा सहयोग में रहते है। उधर, बिलासपुर डीएसपी राजकुमार का कहना है कि मामला ध्यान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
