संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन की ओर से नूरपुर के युवाओं के लिए शुरू की गई आइडिया 10 लाख का मुहिम में तीन युवाओं के आइडिया को चयनित किया गया है। इन युवाओं को अजय महाजन ओर बॉलीवुड अभिनेता राज जुत्शी ने रविवार को ‘आइडिया 10 लाख का’ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। महाजन ने कहा कि ‘आइडिया 10 लाख का अभियान’ ने नूरपुर के युवाओं की अपार प्रतिभा और उद्यमशीलता कौशल को दुनिया के सामने लाया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता ने नूरपुर को दुनिया के नक्शे पर एक प्रतिभा केंद्र के रूप में पेश करने में मदद की हैं। नूरपुर के युवाओं की प्रतिभा और व्यावसायिक कौशल ने लंदन, न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में बैठे बड़े उद्यमियों का ध्यान केंद्रित किया है।
महाजन ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने हजारों अवसरों के द्वार खोल दिए हैं जो आने वाले दिनों में नूरपुर में दस्तक देंगे।
वहींबालीवुड अभिनेता राज जुत्शी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी महसूस हुई जब मुझे कहा गया कि आप आइडिया दस लाख का मुहिम को जज करेंगे और यहां इसलिए मैं बहुत खुशी से आया हूं क्योंकि मुझे यह मुहिम बहुत बढ़िया लगी। यह मुहिम रोजगार के साथ-साथ उन स्किल को भी जज करेगी जो यहां मौजूद है । इन नए नए आइडिया से बदलाव होगा नूरपुर के बच्चे यहीं काम कर सकेंगे ओर नए उद्योग स्थापित हो सकेंगे।
मुहिम के तहत प्रथम पुरस्कार विजेता उज्जवल शर्मा ने बताया कि यह आइडिया दस लाख का है लेकिन इससे इकोनॉमी बहुत करोड़ की जनरेटर हो सकती है। हम अजय महाजन का शुक्रिया करना चाहते हैं कि कम-से-कम किसी ने तो हमें पूछा कि हम क्या चाहते हैं। हमने अपना आइडिया उनके साथ शेयर किया है मुझे भरोसा है कि लीड वो करेंगे हम उनकी उंगली पकड़कर आगे चलेंगे ओर नूरपुर को बड़ी जल्द विकसित बनाने में कार्य करेंगे।
मुहिम की दूसरी विजेता आकृति हीर ने कहा कि मैं सबसे पहले उनको बधाई देना चाहती हूं जो यहां से इनाम जीत कर जा रहे और साथ में ही अजय महाजन का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने इस तरह की मुहिम नूरपुर में चलाई ह। इससे नूरपुर का विकास होगा और युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे ।
मुहिम के तीसरे विजेता एकलव्य ने कहा कि मैं अजय महाजन और उनके सुपुत्र अंबर महाजन का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने इस मुहिम आइडिया दस लाख का की शुरुआत की। मैं कहना चाहता हूं अगर कोई अग्रेसिव आइडिया लेकर आता है जिससे तरक्की हो सके तो हमें उसकी बुराई नहीं करनी करनी चाहिए विशेष करके किसी पार्टी को लेकर मैं इस मुहिम का समर्थन करता हूं ।
