भावना, शिमला: प्रदेश में जहां एक और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है तो वहीं जिन युवाओं ने रोजगार के लिए परीक्षा दी है वह पिछले 2 सालों से अपनी नियुक्तियों का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में अब इन अभ्यर्थियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है और यही वजह भी है कि अभ्यर्थियों ने सरकार को भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक अल्टीमेटम दे दिया है। पिछले दो सालों से जेओए आईटी 817 के अभ्यर्थियों ने नियुक्तियों का इंतजार कर रहे युवाओं ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है। अभ्यर्थियों ने तय किया है कि अगर 30 सितंबर तक उन्हें सभी 62 विभागों में सरकार की ओर से नियुक्तियां दी जाती है तो वह मुख्यमंत्री को चांदी के सिक्कों में तो लेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो चुनावों में वह सरकार के खिलाफ अपने मत का प्रयोग करेंगे।
वहीं ने अभ्यर्थियों ने सरकार को 24 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का एल्टीमेटम दे दिया है और यदि प्रक्रिया पूरी नहीं होती है तो 26 सितंबर को हजारों युवा हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग का घेराव करेंगे। JOA(IT) पोस्ट कोड 817 के अभ्यर्थी किशोरी शर्मा ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बताया कि अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने का इंतजार कर रहें है। ये भर्ती कानूनी पेंच में फंस गयी थी लेकिन 31 दिसंबर 2021 से इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं है। 9 महीने हो गए फिर भी आयोग इसका रिजल्ट घोषित करके भर्ती पूरी नहीं कर रहा। 31 अगस्त 2022 को इसकी मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 7 सितंबर को आयोग को ज्ञापन देकर 15 सितंबर तक अंतिम परिणाम घोषित करने की प्राथर्ना की गयी थी लेकिन 14 सितंबर को आयोग ने कुछ लोगों के कागज पुरे न होने और उनको जमा करने के लिए 7 दिन का और समय मांगा गया।
उन्होंने कहा है कि आयोग ने 2018 से अब तक JOA (IT) की 6 भर्तियां निकाली है लेकिन किसी भी भर्ती में नियुक्तियां नहीं हुई है 4 लाख से अधिक युवा इन भर्तियों में आवेदन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अगर 24 सितंबर तक रिजल्ट नहीं आता है तो 26 सितंबर को सैंकड़ो अभ्यार्थी चयन आयोग पहुंच जायेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक सभी 62 विभागों में नियुक्तियां देने की मांग उठाई गई है।
