कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जिला कुल्लू में पर्यटन सीजन को देखते हुए जहां सैलानी रिवर राफ्टिंग का मजा ले रहे हैं। तो वहीं अब पर्यटन विभाग के द्वारा रामशिला से पिरडी के लिए भी रिवर राफ्टिंग शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा इस रिवर राफ्टिंग पॉइंट से हरी झंडी दिखाकर राफ्टिंग को शुरू किया गया। वही अब प्वाइंट पर भी यहां युवाओं को रोजगार मिलेगा। इससे पहले जिला कुल्लू के बबेली से रामशिला तक रिवर राफ्टिंग की जाती थी और उसके बाद पीरडी से झिड़ी तक सैलानी राफ्टिंग का मजा लेते हैं। लेकिन अब पर्यटन विभाग के द्वारा एक और राफ्टिंग पॉइंट शुरू कर दिया गया है।
पूरा दिन रिवर राफ्टिंग करने वाले पर्यटकों को मिलेगा लाभ
सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि जिला कुल्लू को पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाया जाएगा, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। गर्मियों के सीजन में हजारों की संख्या में रोजाना सैलानी रिवर राफ्टिंग का मजा लेते हैं और 5000 युवा इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ाया जाएगा। ताकि पर्यटन के माध्यम से स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत हो सके। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि बाहरी राज्यों से अधिकतर राफ्टिंग की बुकिंग हो रही है। जिससे स्थानीय राफ्ट संचालकों को 50% भी आय नहीं हो पा रही है। ऐसे में अधिक से अधिक राफ्टिंग पॉइंट को विकसित किया जाएगा। ताकि स्थानीय युवाओं को बिचौलियों से राहत मिल सके।
कुल्लू में राफ्टिंग के कारोबार से जुड़े जगरूप नेगी का कहना है कि रामशिला से पीरडी तक भी नया रिवर स्ट्रेच राफ्टिंग के लिए तैयार किया गया है। इससे घाटी के युवाओं को रोजगार मिलेगा। वही सैलानियों को भी नए स्ट्रेच पर राफ्टिंग का आनंद मिलेगा।
