संजु चौधरी,शिमला: हिमाचल प्रदेश दिन-ब-दिन नशे की और बढ़ता जा रहा हैं। राजधानी शिमला भी नशे की चपेट में आती जा रही हैं। यहां नशेड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही हैं। जिले में महज 10 दिन में ही सवा 3 किलो चरस पकड़ी गई हैं, एनडीपीएस एक्ट के तहत 51 लोगों को पकड़ा गया हैं,जिनमें एक महिला व 50 पुरुष हैं। फरवरी माह में दस दिनों में 42 मामले दर्ज हुए हैं। इन्हीं 10 दिनों में 52 ग्राम अफीम भी मिली हैं और 145 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ हैं। साथ ही चरस के पत्ते भी पकड़े गए हैं ।
एएसपी सिटी रमेश शर्मा ने कहा कि नशे के बढ़ते कारोबार पर काबू पाने के लिए लोगों के सहयोग की जरूरत हैं। अगर लोग समय पर सूचना देंगे तो ड्रग्स तस्करों को समय पर पकड़ सकते हैं। उनका कहना है कि शिमला पुलिस हर समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहती हैं। ऐसे में लोगों को भी सहयोग करना चाहिए , तभी नशे के कारोबार को भी कम कर सकते हैं। पंजाब और दिल्ली से सप्लाई आ रही हैं। यहां से नशा तस्कर अलग – अलग माध्यमों से शिमला पहुंच रहे हैं। यह तस्कर नशे की सप्लाई को पहुंचाने का काम करके वापस लौट जाते हैं, हालांकि,काफी हद तक शिमला पुलिस को इन्हें पकड़ने में सफलता मिली है , लेकिन मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
