शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों में समान ले जाने की नीति को लेकर फैली अफवाह पर अंकुश लगाते हुए प्रबंध निर्देशक रोहन चंद ठाकुर ने कहा कि बीते दिन जिस तरह से सोशल मीडिया में लगेज पॉलिसी को लेकर भ्रांतियां फैलाई जा रही थी,वह गलत है क्योंकि हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम लोगों की लाइफ लाइन है और लाखों लोगों को एक गंतव्य से दूसरे गंतव्य तक ले जाने का काम किया जाता है ।
रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि लगेज पॉलिसी के तहत इसे दो श्रेणियां में बांटा गया है जिस्म की एक श्रेणी वह है जो की हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम बस सेवा को करियर के रूप में इस्तेमाल करती है.जिसमें तीन श्रेणियां में विभाजित किया गया है.एक से पांच किलो का दाम पूरे टिकट का 25 फ़ीसदी रहेगा और 6 किलो से 20 किलो दूसरी श्रेणी का दम पूरे टिकट का 50 फ़ीसदी रहेगा और 21 किलो से 40 किलो तक तीसरी श्रेणी में समान का पूरा टिकट लगेगा।दूसरा यदि कोई व्यक्ति व्यवसाय के लिए अपने साथ समान लेकर जाता है तो उसे संदर्भ में पहले 40 किलो तक के समान का आधा टिकट देना पड़ता था परंतु यदि आप किसी को 1 किलो से लेकर 5 किलो तक का सामान ले जाना होगा तो उसे एक चौथाई टिकट का भुगतान करना होगा और पांच किलो से अधिक समान का उसे आधा ही टिकट देना होगा।
लगेज नीति में हुए परिवर्तन से HRTC को होगा डेढ़ करोड़ का राजस्व में लाभ
इसमें बदलाव से रोहन चंद्र ठाकुर ने कहा कि जहां एक और आम जनमानस को सामान भेजने के संदर्भ में सहूलियत मिलेगी तो वही इससे पथ परिवहन निगम को भी डेढ़ करोड़ रुपए का राजस्व लाभ प्राप्त होगा।हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसें पुराने होने के चलते जगह-जगह खराब हो रही है जिसको लेकर विपक्ष ने भी कई सवाल खड़े किए इसको लेकर भी प्रबंध निदेशक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम का 3500 बसों का बेड़ा है और इस बेड़े में कुछ बसें पुरानी हो चुकी है जिन्हें बदलने का काम जारी है ।
