By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सावधान: कहीं आपके गांव,पड़ोस ओर मोहल्ले में तो नहीं कोई बेच रहा अवैध तरीके से सामान, ऐसे लोगों की गतिविधियों पर रखें ध्यान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सावधान: कहीं आपके गांव,पड़ोस ओर मोहल्ले में तो नहीं कोई बेच रहा अवैध तरीके से सामान, ऐसे लोगों की गतिविधियों पर रखें ध्यान
himachal

सावधान: कहीं आपके गांव,पड़ोस ओर मोहल्ले में तो नहीं कोई बेच रहा अवैध तरीके से सामान, ऐसे लोगों की गतिविधियों पर रखें ध्यान

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/30 at 6:45 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में सर्दियों के इस मौसम में गांव, शहरों, गली, मोहल्ले में कंबल, रजाई सहित अन्य सामान बेचने वालों की भरमार लगी रहती है। यह लोग गली-गली, घर-घर जाकर अपना सामान बेचते हैं। अगर आपके गांव, पड़ोस, मोहल्ले ओर घर पर भी इस तरह से लोग सामान बेचने आ रहे हैं तो आपको इसका खास ख्याल रखना होगा। इसके पीछे की वजह यह है कि बाहरी राज्यों से आए यह लोग बिना किसी पहचान और रजिस्ट्रेशन ओर परमिशन के अपना सामान यहां बेच रहे हैं।

ताजा मामले के तहत हमीरपुर जिला में ऐसे लोगों को हिंदू जागरण मंच की ओर से पुलिस के हवाले किया गया है। सैकड़ों की तादाद में हमीरपुर जिला में पंजाब, यूपी, हरियाणा और कई अन्य दूसरे राज्यों के प्रवासी अवैध ढंग से यहां रह कर रोजाना गली मोहल्लों और गांवों में कई तरह का सामान धड़ल्ले से बेच रहे है। इसके पास ना तो थाने में पहचान की कोई रजिस्ट्रेशन हैं ना ही कोई आई कार्ड बनवाया जा रहा है और ना ही एक्साइज विभाग से परमिशन हैं। ना तो प्रशासन की नजर इन पर पड़ रही है और ना ही पुलिस इस पर कोई कार्रवाई कर रही है ।

यह लोग बिना किसी डर के यहां घर-घर जाकर अपना सामान बेच रहे हैं। यहां तक की कुछ लोग कारों और दूसरी गाड़ियों को यहां लेकर आए हुए हैं जो पैसेंजर वाहन हैं और इनमें व्यापारिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। इन्हीं गाड़ियों में सामान लादकर इन्हें गली गली और गांव गांव जाकर भी बेचा जा रहा है। इसी पर संज्ञान लेते हुए हिंदू जागरण मंच ने हमीरपुर में पंजाब और पटियाला से आए हुए कुछ ऐसे लोगों की गाड़ी को पकड़कर उन्हें पुलिस के हवाले किया है। मंच की ओर से यह भी कहा गया है कि इनमें से कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं जिसके चलते लोगों को भी सचेत रहने की आवश्यकता है।

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक कुलदीप कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से बाहरी राज्यों से आए यह लोग यहां बिना परमिशन और पुलिस के पास आई कार्ड बनाए बगैर सामान बेचने की गतिविधियां चलाए हुए हैं। इन पर कोई भी शिकंजा नहीं कस रहा है ना ही इनकी सही जानकारी पुलिस या प्रशासन के पास उपलब्ध है । उन्होंने ऐसे ही कुछ लोगों को सदर पुलिस के हवाले किया है। इनके पास मौके पर किसी भी तरह का पहचान पत्र भी पुलिस को नहीं मिला है।

बता दें कि बाहरी राज्यों और किसी भी अनजान व्यक्ति को मकान किराए पर देने से पहले और ठेकेदारों को कानूनी रूप से यह हिदायत दी गई है कि इस तरह के प्रवासी लोगों की वेरिफिकेशन पहले पुलिस थाने में करवाई जाए,लेकिन इस प्रक्रिया को अमलीजामा नहीं पहनाया जा रहा है जिसके चलते किसी भी तरह का हादसा होने की आशंका हमेशा बनी रहती है। ऐसे में आप सभी से यह आग्रह है कि किसी भी अनजान और बाहरी राज्य के व्यक्ति को अपने यहां किराएदार रखने से पहले उसकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा लें। इसके साथ ही गली मोहल्ले में घूमते हुए अगर किसी बाहरी व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दी जाए क्योंकि सतर्कता में बचाव हैं।

admin November 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आग की भेंट चढ़ा दो मंजिला मकान, लाखों की संपत्ति हुई जलकर राख
Next Article सीएम पद को लेकर कांग्रेस अध्यक्षा का बड़ा बयान, वीरभद्र सिंह से भावात्मक रूप से जुड़ी है जनता, चाहती है होलीलॉज से जुड़ा रहे अध्याय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?