संजीव महाजन,नूरपूर: केंद्र सरकार की ओर से घोषित किए गए आम बजट को कांग्रेस सरकार की ओर निराशाजनक बजट बताया जा रहा हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने भी केंद्र के इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने जसूर में प्रेसवार्ता कर बताया कि मौजूदा केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट मात्र आंकड़ो का मायाजाल हैं, क्योंकि इस बजट में गरीब,मध्यम वर्ग को नजरअंदाज़ रखा गया हैं। यह बजट आंकड़ों के मायाजाल में फंस कर रह गया हैं।
सुदर्शन शर्मा ने कहा की केंद्रीय मंत्री सीतारमन ने बहुत ही चतुराई से पांच लाख से सात लाख का लिमिट बड़ा कर मात्र आयकर को बढ़ावा देने के लिए मात्र सरकार ने जनता को यह लालच दिया हैं। कृषि क्षेत्र ,उद्योग क्षेत्र ,स्वास्थ्य क्षेत्र ,शिक्षा क्षेत्र को किसी भी प्रकार का अधिक बजट का प्रावधान नहीं किया गया है जिस कारण यह बजट देश को दिशा देने वाला नहीं बल्कि दिशाहीन करने वाला बजट हैं।
