Dharamshala,Rahul-:अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार और सदस्यों एडवोकेट विजय कुमार, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने वीरवार को सिद्धबाड़ी में धर्मशाला के सरकारी कॉलेज की दिवंगत छात्रा पल्लवी के माता-पिता से मिलकर उन्हें अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
आयोग के अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि पल्लवी को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि न्यायिक प्रक्रिया मजबूत हो सके और सभी तथ्यों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो। आयोग ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में साथ देने का आश्वासन भी दिया।
