सोलन :योगेश शर्मा (TSN)- टीबी के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सोलन निजी और आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर को भी जागरूक कर रहा है।इसी कड़ी में क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सभागार में वीरवार को जिला के 4 ब्लॉकों के आयुर्वेदिक अस्पतालों के करीब 30 फार्मासिस्टों को टीबी के बारे में प्रशिक्षण दिया गया कि किस तरह से लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है और क्या-क्या सावधानियां टीबी से ग्रसित लोगों को बरतनी चाहिए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य विभाग सोलन डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि जिला में अभी भी करीब 900 मरिज टीबी से ग्रसित है,जिनका इलाज स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चल रहा है,लेकिन टीबी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार कार्य भी कर रहा है । ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैनरों और होर्डिंगस के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।शैक्षणिक संस्थानों,मंदिरों में भी इस तरह के होर्डिंगस विभाग लगा रहा है और इस बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर लोगों को इसके प्रति जानकारी भी दे रहा है।
