By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: युवाओं के लिए Merchant Navy में खुलेंगे रोजगार के विकल्प
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > युवाओं के लिए Merchant Navy में खुलेंगे रोजगार के विकल्प
himachalpolitical

युवाओं के लिए Merchant Navy में खुलेंगे रोजगार के विकल्प

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/11/20 at 6:13 PM
Share

विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हांगकांग की प्रतिष्ठित मेरीटाइम कंपनी टमार शिप मैनेजमेंट लिमिटेड ने अगले वर्ष से जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में मर्चेंट नेवी में रोजगार की संभावनाओं को लेकर खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी सिलिसले में उक्त कंपनी के सीइओ मार्टिन पीटर हेनरी ने रविवार को जसवां-प्रागपुर क्षेत्र का दौरा किया और मर्चेंट नेवी में कार्यरत इस क्षेत्र के युवाओं के गांवों में पहुंचकर अगले वर्ष के लिए रोड मैप तैयार किया।

मार्टिन का कहना था कि इस क्षेत्र में मर्चेंट नेवी में कार्यरत युवा ईमानदारी, लग्न व जज्बे से काम करते हैं और यही बात उन्हें यहां तक खींच कर ले आई है। कहा कि नए वर्ष में मर्चेंट नेवी के क्षेत्र में कई योजनाओं पर काम करने की इच्छा है। वहीं, मार्टिन ने रविवार को क्षेत्र के मर्चेंट नेवी में चयनित हो चुके उन युवाओं के घरों का दौरा भी किया, जिनके सिर पर मां-बाप का साया नहीं है। जसवां-प्रागपुर क्षेत्र से मर्चेंट नेवी में जाने वाली घमरूर की युवती सिमरन के घर भी मार्टिन विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान बीबीएन शिप मैनेजमेंट कंपनी की निदेशक सोनिका पराशर व वीआर मेरीटाइम कंपनी के एमडी कैप्टन उमेश शेट्टी भी मार्टिन के साथ उपस्थित रहे।

दरअसल जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में टमार शिप मैनेजमेंट लिमिटेड और इंग्लैंड की नामी कंपनी टेलर मेरीटाइम इंवेस्टमेंट लिमिटेड दिलचस्पी का कारण कैप्टन संजय पराशर भी रहे हैं। इसी वर्ष पहले टमार के प्रबंधकों से पराशर ने मुलाकात की थी और सितंबर माह में पराशर ने इंग्लैंड में लंदन स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध टेलर मेरीटाइम एलेक्जेंडर स्ली से कैप्टन संजय इंग्लैंड में मिले थे। तब दोनों कंपनियों के पदाधिकारियों ने घोषणा की थी कि वे कंपनी के क्षेत्रीय कार्यालय जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में खोलेंगे। अब टमार कंपनी के इस वरिष्ठ अधिकारी के दौरे के बाद निश्चित तौर इस चर्चा को बल मिला है कि यह कंपनी अगले वर्ष से प्रदेश व जसवां-परागपुर क्षेत्र के युवाओं को रोजगार दिलवाने के लिए प्रत्यन्नशील रहने वाली है।

वहीं भारत की बीस सबसे बड़ी मेरीटाइम कंपनियों में शुमार शिपिंग कंपनी वीआर मेरीटाइम में इस समय सबसे ज्यादा हिमाचली नाविक कार्यरत हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बड़ी अंतर्राष्ट्रीय मेरीटाइम कंपनियों ने भी इस क्षेत्र का रूख करना शुरू कर दिया है। इस बारे में टमार के सीइओ मार्टिन हेनरी ने बताया कि इस क्षेत्र के युवाओं में मर्चेंट नेवी को लेकर जो उत्साह है, उसके वह कायल हो गए हैं। अगले वर्ष निश्चित तौर पर वह जसवां-प्रागपुर क्षेत्र में बड़े प्राेजेक्ट पर काम करने शुरू करने जा रहे हैं।

हेनरी ने कहा कि इस क्षेत्र को मर्चेंट नेवी का हब बनाने के लिए उनकी कंपनी से जो संभव हो पाएगा, उसे जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा। फिलहाल इस क्षेत्र का दौरा करके उन्होंने रोड़ मैप तैयार कर लिया है और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद दिसंबर माह में कार्ययोजना को अमल में लाया जाएगा। वहीं, बीबीएन शिपिंग कंपनी की निदेशक सोनिका पराशर और वीआर मेरीटाइम कंपनी के एमडी कैप्टन उमेश शेट्टी ने कहा कि मार्टिन का इस दौरे से रोजगार को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

TAGGED: Employment, Merchant Navy, una
admin November 20, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना के इस स्कूल में बच्चों ने बनाए ऐसे मॉडल, देखकर हर कोई हैरान
Next Article RBI और HDFC बैंक ने ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए इन बातों की दी जानकारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?