नाहन /देवेन्द्र कुमार– नाहन में क्रिसमस पर्व आपसी भाईचारे व एकता के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्मल कान्वेंट स्कूल स्थित चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने जीसस की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर प्रर्थना की, जहां अन्य धर्मों के लोगों ने भी हिस्सा लिया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी ईसाई समुदाय के लोगों को इस त्योहार की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर दिल्ली गेट स्थित चर्च आफ नार्थ इंडिया में हुए कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के लोग मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी सिरमौर ने जिला अध्यक्ष कैप्टन सलीम अहमद की अगुवाई में शरीक हुए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल कैप्टन सलीम अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख, प्रदेश उपाध्यक्ष जीनत खान, सलाहकार नसीम मोहम्मद दीदान, जिला महिला उपाध्यक्ष चांद बीबी, ब्लॉक प्रधान नासिर अली, रंजीता शेख, नसीमा अंसारी, मोहम्मद अली मिर्जा, हाजी यामीन, शबाना शेख, यासीन ने ईसाई समुदाय की नीरू दत्ता, हैप्पी को केक और फूल भेंट किए। सभी लोगों को यहां एक साथ केक काटकर क्रिसमस की खुशियां मनाई।
