By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बद्दी के काठा में माइक्रोटेक कंपनी के सैकड़ों मजदूरों के 4 दिन के प्रदर्शन के बाद झुका कंपनी प्रबंधन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बद्दी के काठा में माइक्रोटेक कंपनी के सैकड़ों मजदूरों के 4 दिन के प्रदर्शन के बाद झुका कंपनी प्रबंधन
himachalNews

बद्दी के काठा में माइक्रोटेक कंपनी के सैकड़ों मजदूरों के 4 दिन के प्रदर्शन के बाद झुका कंपनी प्रबंधन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/07 at 4:49 PM
Share

बीबीएन : जगत सिंह – बद्दी के तहत काठा में स्थित माइक्रोटेक कंपनी में मजदूरों के 4 दिन के रोष प्रदर्शन के बाद कंपनी प्रबंधन को आखिर झुकना ही पड़ा है । कंपनी प्रबंधन ने मजदूरों की सभी मांगों को मान लिया गया है और इस बात को लेकर समझौता हुआ है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा 400 से ज्यादा कर्मचारियों का जितना भी वेतन बकाया और एडवांस 1 माह की सैलरी और जितना भी ओवरटाइम बकाया है, वह सारा कंपनी प्रबंधन मजदूरों को देगा ।

मजदूरों की सभी मानी गई मांगे

समझौता वार्ता में एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल कामगार बोर्ड के चेयरमैन राजीव राणा और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहे और सभी प्रशासनिक अधिकारियों की मीटिंग कंपनी के ठेकेदार, कंपनी के मालिक और मजदूरों की बातचीत करवाई गई और इस बात पर सहमति जताई गई कि मजदूरों का जितना भी वेतन बकाया है, वह कंपनी प्रबंधन को चुकता करना होगा । साथ ही मजदूरों को अगर कंपनी से बाहर करना है तो एक माह की एडवांस सैलरी देनी होगी, जितना भी मजदूरों का ओवरटाइम बकाया पड़ा है वह भी कंपनी प्रबंधन को देना होगा। अब पिछले 4 दिन तक चले रोष प्रदर्शन के बाद मजदूरों ने भी इस फैसले पर सहमति जताई है और अपनी हड़ताल वापस ले ली है ।

सभी मजदूरों को दिया जाएगा रोजगार

मौके पर पहुंचे हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के चेयरमैन राजीव राणा ने कहा है कि मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच जो विवाद चल रहा था, उसे बैठकर सुलझा दिया गया है, जितने भी मजदूरों की सैलरी बकाया है वह कंपनी प्रबंधन दे देगा और साथ ही 1 महीने की एडवांस सैलरी भी कंपनी प्रबंधन मजदूरों को देगा, ताकि वह अपने अगला रोजगार तलाश कर सके। साथ ही उन्होंने सभी मजदूरों को आश्वासन दिया है कि उन्हें बद्दी में ही रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा।

TAGGED: BBN Microtech company
Chandrika June 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ड्रॉप्स ऑफ होप ग्रुप बना मददगार…..सैंकड़ों जरूरतमंद लोगो को ब्लड मुहैया करवा चुके है ग्रुप के सदस्य
Next Article अमानवीय ढंग से राजस्थान से रोहड़ू ले जाई जा रही थी ट्रक में भेड़ बकरियां…NGO की शिकायत पर पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

अवैध खनन मामले पर कांग्रेस का हमला, पूर्व मालिकाना हक की जांच की उठाई मांग

Ago

पंडोह स्थित आरसेटी में महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

Ago

ऊना पुलिस की कार्रवाई से वाहन चोरी का खुलासा, चिंतपूर्णी से चोरी बाइक पंजाब से बरामद

Ago

हमीरपुर में एचपीवी टीकाकरण को तेज करने के निर्देश, लक्ष्य हासिल करने पर जोर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?