By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर में चल रहा कांग्रेस उम्मीदवार अजय महाजन का जादू, समर्थन में क़ई भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > नूरपुर में चल रहा कांग्रेस उम्मीदवार अजय महाजन का जादू, समर्थन में क़ई भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ
himachalpoliticalpolitical

नूरपुर में चल रहा कांग्रेस उम्मीदवार अजय महाजन का जादू, समर्थन में क़ई भाजपाइयों ने थामा कांग्रेस का हाथ

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/24 at 11:24 AM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी अजय महाजन का जादू चल रहा है। नामांकन भरने के बाद अजय महाजन प्रचार में जुड़ चुके हैं और ऐसे में उनके समर्थन में रविवार को कई भाजपाइयों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का दामन थामा और अजय महाजन को अपना भरपूर समर्थन देने का भरोसा दिया ।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन ने कहा कि इस बार पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर चल रही है और जनता के सहयोग से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। महाजन ने कहा कि डबल इजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हर वर्ग हताश हो चुका है। महंगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है जिसके चलते जनता में कांग्रेस से बहुत सारी अपेक्षाएं हैं, जिनपर कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से खरी उतरेगी ।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में नूरपूर की जनता अनेकों समास्याओं से जूझती रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में जनता सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी अनेकों मुसिबतों से लड़ते रहे हैं, लेकिन जनता की पूरी तरह अनदेखी की गई।

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रणबीर सिंह निक्का पर हमला बोलते हुए कहा कि वो भाजपा के अनेकों बार महामंत्री रहे और सरकार के करीबी होने का राग अलापते रहे लेकिन नूरपुर के विकास का उनका योगदान बिल्कुल शून्य रहा हैं। महाजन ने आरोप लगाया कि नूरपुर क्षेत्र में हजारों फोरलेन प्रभावित अपने हकों की रक्षा के संघर्ष करते रहे लेकिन रणबीर सिंह निक्का ने एक बार भी प्रभावितों के हक की आवाज नहीं उठाई ।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वायदा किया था कि फोरलेन प्रभावितों को फैक्टर दो के हिसाब चार गुना मुआवजा दिया जाएगा, जबकि निक्का भी खुद परियोजना से प्रभावित थे, लेकिन उन्हें अब ज़वाब देना होगा कि हजारों प्रभावितों के साथ हुए अन्याय में वो भी पूरी तरह जिम्मेवार है। महाजन ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी नूरपुर की जनता के प्रति दिए गए मुद्दे पर बात करें।

महाजन ने कहा कि एक जिम्मेवार विपक्ष होने नाते मैंने पांच साल में जनता के मुद्दों को लेकर सरकार से कड़ा संघर्ष किया,लेकिन भाजपा की अंधी और बहरी सरकार ने जनता को कोई राहत नहीं दी। इस बार जनता के सहयोग से नूरपुर से भाजपा का तब्बू उखड़ेगा ओर उनका सूपड़ा साफ होगा और नूरपूर से कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। महाजन ने कांग्रेस में शमिल होने वाले लोगों का पार्टी का पटका पहना कर स्वागत किया ओर आश्वासन दिया कि पार्टी में उनको पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।

TAGGED: Ajay Mahajan, BJP workers, congress, nurpur
admin October 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ओपीएस के खिलाफ़ केंद्र सरकार पर सुप्रीम कोर्ट ने मामला दर्ज करवाने का कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने किया दावा
Next Article डबल इंजन की सरकार ने बैठाया देश ओर प्रदेश का भट्टा: ठाकुर सिंह भरमौर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?