राहुल चावला, धर्मशाला: दिल्ली से धर्मशाला पहुंचने पर कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा का उनके समर्थकों की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। धर्मशाला के फतेहपुर व दाड़ी के अभिनंदन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,जहां पार्टी के कई बूथों पर कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में पुरुषों व महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने धर्मशाला से सुधीर शर्मा के हक में नारे लगाए ओर उनकी जीत को सुनिश्चित करने का भी प्रण लिया।
इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व में मंत्री रहे सुधीर शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पिछले पांच वर्षों से धर्मशाला का विकास रुका हुआ है। आज धर्मशाला में वही कार्य नजर आ रहे हैं जो कार्य उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान करवाए थे।
उन्होंने कहा कि होने वाले विधान सभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है ओर सरकार बनने के बाद धर्मशाला में फिर से विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच सालों में मोदी का गुणगान करने के आलाव कुछ नहीं किया जिसको लेकर जनता में भाजपा के प्रति रोष भी साफ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार धर्मशाला से चुनाव जीता तो उन सभी वायदों को पूरा किया था जो उन्होंने जनता से किए थे। उन्होंने कहा कि कोशिश करने से ही हर कार्य में सफलता मिलती है। सुधीर शर्मा ने कहा कि होने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने की तैयारी में हैं।
