बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- भाजपा ने अडानी ग्रुप से विधानसभा चुनाव में करीब डेढ़ सौ करोड़ का फंड लिया है। वहीं, अब चुनाव हारने के साथ ही एसीसी,अंबूजा फैक्ट्ररी को बंद कर दिया गया। यह बात पूर्व विधायक एवं कांग्रेस महासचिव बंबर ठाकुर ने बिलासपुर में प्रेसवार्ता में कही।
बंबर ठाकुर ने कहा कि भाजपा लोगों के हितों की बात कर रही है। लेकिन अडानी के खिलाफ भाजपा नेता सड़कों पर आंदोलन क्यों नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला की जनता के साथ है। कांग्रेस पार्टी जल्द ही इसे लेकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है। जो भी उचित कदम जनता के हित में होंगे,उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ईशारे पर प्रदेश में लाखों लोगों का रोजगार छीन लिया गया। जोकि आम जनता के हितों की अनदेखी है। उन्होंने कहा यदि जेपी नड्डा सच्च में ही जनता के हितैषी हैं तो एसीसी, अंबूजा उद्योग शुरू करवाएं। ताकि जनता को किसी तरह की समस्या न झेलनी पड़े उन्होंने कहा इन उद्योगो से हजारों परिवारों का पालन पोषण चला हुआ है , जो आज खत्म हो गया है ओर हजारों की संख्या मे बेरोजगार हो गए है ।
