बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- मेरा माटी देश कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। शहीदों को वंदन करने के लिए यह कार्यक्रम प्रेरित करता है। देश के छह लाख गांव में मिट्टी एकत्रित कर गांव, ब्लाक में और देश की राजधानी में अमृत वाटिकाएं बनेंगी। जहां शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे जाएंगे। वहीं, देश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्तूबर को देश के 75 सौ ब्लाकों के आए हुए अमृत कलश यात्राओं के साथ करीब 75 हजार युवाओं का स्वागत व मार्गदर्शन करेंगे। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिलासपुर में आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत कही।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मैमोरियल बनाने के लिए नीव रखी जाएगी और अमृत वाटिका बनाने का भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश का हाल ही में दौरा भी किया हुआ है। वहीं, इन प्रदेशों में भाजपा यहां पर शानदार प्रदर्शन करेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ने आपदा के समय मदद लेने के बाद भी अब मुकर रही है। जोकि सही नहीं है आपदा में 11 हजार नए घर दिए 27 सौ करोड़ की राशि ग्रामीण क्षेत्रों की सडक़ों के लिए दी है। 862 करोड़ की राशि नकद खाते में डाली गई। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार की ओर से अनाप श्राप बयानबाजी केंद्र के खिलाफ करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आपदा के समय में राज्य की सरकार ने क्या किया यह सवाल उठता है। कांग्रेस ने अपनी कमियां छिपाने के लिए केंद्र सरकार सवाल उठाए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने चारों मैच जीते हैं। वहीं, उन्हें उम्मीद है कि आगामी दिनों में भी यह दौर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में खिलाडिय़ों ने एशियन गेम्स में बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन प्रदेश के खिलाडिय़ों के लिए नाममात्र ईनाम राशि का प्रावधान है। प्रदेश सरकार को ईनाम राशि बढ़ाने को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए।
