बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)-हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज अष्टमी पूजन की धूम है । हजारों की संख्या में श्रद्धालु पंजाब,हिमाचल, हरियाणा,दिल्ली, यूपी, बिहार से अष्टमी पूजन के लिए पहुंचे हैं ।
अष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने जहां मंदिर में हवन यज्ञ किया । वहीं पर पूजा अर्चना करके अपने घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की । हालांकि आज सुबह मंदिर के द्वार 2:00 बजे दर्शनों के लिए खोल दिए गए थे, श्रद्धालु भारी संख्या में माता के दरबार में रात के समय ही पहुंचना शुरू हो गए थे और सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की काफी भीड़ माता के दरबार में लगी रही । अष्टमी पूजन का विशेष महत्व है, माता को यह दिन सबसे प्रिय है और इस दिन श्रद्धालु माता को प्रसाद का भोग लगाते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं ।
