राकेश,ऊना: प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से दिए गए बयान के बाद लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर होता हुआ नजर आ रहा हैं। इसी के साथ ही सरकार की ओर से ओल्ड पेंशन बहाली के बाद भी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन ना दिए जाने का आरोप भी विपक्ष की ओर से लगाया जा रहा हैं। नेता विपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से कुछ दिन पहले यह बयान दिया गया था कि उन्हें प्रदेश में ना तो ओ. पी.एस आती नजर आ रही है और ना ही 15 सौ रुपए। अब इसी पर पलटवार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस ने बजट में प्रावधान करने के बाद ही ओपीएस को लागू किया हैं।
मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अपने पहले दौरे पर आए मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचकर वहां पर उनका आशीर्वाद लिया उसके बाद उन्होंने एक सड़क का भूमि पूजन भी किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि मैं आज इनविटेशन के तहत बाबा बाल जी महाराज के दर्शन करने के लिया आया हूं।इस दौरान उन्होंने विपक्ष की ओर से उन्होंने ओल्ड पेंशन स्कीम पर सवाल खड़े किए जाने पर कहा की कैबिनेट जो फैसला करती है उसको लागू भी करती हैं।
उन्होंने कहा कि वह बीजेपी की तरह नहीं करते हैं की सिक्स्थ कमिशन लागू कर दिया लेकिन पेंशनर और कर्मचारियों को एरियर तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार 5 साल के लिए सत्ता में आई हैं। उन्होंने आते ही पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया हैं। महिलाओं को 15 सौ रुपए महीना सहित जो 10 गारंटी जो दी हैं वह उनकी सरकार 5 साल के कार्यकाल में पूरा कर देगी।
बता दें कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व कैबिनेट मंत्री के साथ-साथ अन्य विधायक बाबा बाल जी महाराज के आश्रम पहुंचे और उन्होंने वहां पर बाबा बाल जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि बाबा बाबा जी का आशीर्वाद लेने के लिए जहां पर पहुंचे हैं उन्हें जहां पर आकर बहुत सुकून मिला हैं उन्होंने कहा कि राधा कृष्ण मंदिर में भागवत कथा चली हुई हैं, जहां पर लोग आकर इसका अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने किज की वयः संतो और और माताओं के आशीर्वाद से हिमाचल को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे जहां पर कोई राजनीतिक भाषण करने नहीं आए हैं। वह सिर्फ जहां पर बाबा बाल जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए आए हैं। इस दौरान बाबा बाल जी महाराज की तरफ से आए हुए मुख्य अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।
जल्द सुलझेगा सीमेंट विवाद
गौतम अडानी और ट्रक ऑपरेटर्स के बीच चल रहे सीमेंट विवाद मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों में अब वार्तालाप शुरू हो गई हैं। उन्हें उम्मीद है कि ट्रक ऑपरेटर और सीमेंट कंपनी के बीच जो मामला अटका हुआ हैं वह जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।
