बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बिलासपुर में भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का सूर्य अस्त होने जा रहा है। हिमाचल की जनता अब प्रदेश में भाजपा का पूरी तरह से रिवाज बदलने जा रही है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बिलासपुर जेपी नड्डा का गढ़ है, लेकिन यहां पर चारों के चारों सीटें कांग्रेस की होगी, इसका वह विश्वास जता रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि आज हिमाचल कांग्रेस चार्जशीट जारी करने जा रही है।
अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल के लोगों के लिए पूरी तरह से विफल रही है। हिमाचल में पूरी तरह से सरकार का रिवाज बदला जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल में चुनाव का समय कम रह गया है, लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है और हिमाचल की जनता भी पूरी तरह से तैयार है। हिमाचल में सारी सीटें कांग्रेस की होगी। उन्होंने कहा कि सीएम जयराम हिमाचल सरकार के खर्चे पर चौपर में उड़कर लोगों का पैसा खर्च कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस ने अगर मुझे आज छोटा दिया है तो वह हम अपने खर्चे पर यह सारा खर्च कर रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार और लंका पूरी तरह से 20 दिनों के भीतर ढहने वाली है।
