Bilaspur, Subhash-स्वारघाट क्षेत्र में गौ तस्करी के एक संगठित प्रयास का भंडाफोड़ करते हुए बिलासपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, आरोपी इंडियन ऑयल के नाम पर मोडिफाई किए गए एक टैंकर का उपयोग कर गौ वंश को लेह की ओर ले जा रहा था।
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध गतिविधि को कितने समय से अंजाम दिया जा रहा था और इसका नेटवर्क कितना व्यापक है।शक जताया जा रहा है कि गौ वंश की आपूर्ति जम्मू-कश्मीर और लेह क्षेत्रों में की जा रही थी। इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस द्वारा गहन जांच की जा रही है। फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी भी जारी है।
एसपी धवल ने स्पष्ट किया कि गौ तस्करी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
