बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- जिला बिलासपुर में राज्य सहकारी बैंक का कुनबा बढ़ा है। राज्य सहकारी बैंक की तीन नई शाखाएं जिला बिलासपुर में खुलेंगी। इसका लाभ सैंकड़ों लोगों को मिलेगा।
राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले करीब सात साल से राज्य सहकारी बैंक की नई शाखाएं नहीं खुल पाई हैं। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद जिला बिलासपुर के लिए जहां तीन नई शाखाएं स्वीकृत हुई हैं। खासकर एम्स बिलासपुर में भी इस बैंक की शाखा खुलेगी। वहीं,धारटटोह, भराड़ी को नई शाखा मिली है। जिला में कुल तीन नई शाखाएं खुलेंगी। वहीं, घर द्वार लोगों को राज्य सहकारी बैंक की शाखाओं का लाभ लोगों को मिलेगा। नई खुलने वाली इन ब्रांच में एटीएम की भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सहकारी बैंक की नई ब्रांच खोलने को लेकर मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू की ओर से किए गए प्रयासा सराहनीय रहे हैं। न केवल जिला बिलासपुर बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों के लिए भी नई ब्रांच खुलेंगी। प्रदेश भर के लिए कुल 25 नई ब्रांच स्वीकृत हुई हैं।
