बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: शक्तिपीठ नैना देवी में रविवार के दिन मां के दर्शनों के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने जहां पर माता के दर्शन किए व अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं पर भीड़ पर नियंत्रण करने के लिए होमगार्ड के जवानों एवं सुरक्षा कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए होमगार्ड के जवानों ने छोटे-छोटे जत्थों में श्रद्धालुओं को मंदिर भेजा। जबकि मंदिर के अंदर एक्स सर्विसमैन फौजियों ने भी मोर्चा का संभाले रखा और भीड़ पर नियंत्रण कायम रखा और लाइनों में ही श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए भेजा। मंदिर के निकासी द्वार के बाहर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा चाय पानी की व्यवस्था भी की गई थी।
शक्तिपीठ नैना देवी में दर्शनों के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पुलिसकर्मियों को उठानी पड़ी मुश्किलें
Leave a comment
Leave a comment
