संजीव पठानिया, फतेहपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए अब समय बेहद कम रह गया है ऐसे में सभी प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपने प्रचार प्रसार के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वहीं फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया भी आज रविवार को रैहन बाजार में लोगों का समर्थन मांगने के लिए चुनावी प्रचार करते हुए नजर आए। इस दौरान राकेश पठानिया की चुनावी प्रचार में महिलाओं और युवाओं की भीड़ भी देखने को मिली।
राकेश पठानिया ने रैहन के बाजार में दुकानदारों से डोर टू डोर जनसंपर्क किया और लोगों से फतेहपुर के सुनहरे भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके साथ में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बलदेव ठाकुर, भाजपा ओबीसी प्रदेश मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश,भाजयुमों के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी एवं भाजपा के पर्यवेक्षक के.सी भंडारी उपस्थित रहें।
रैहन बाजार में जनसंपर्क को लेकर लोग खासे उत्साहित दिखें। लोगों का कहना था कि मंत्री खुद हमारे घर चल कर आएं और फतेहपुर में बदलाव के लिए भाजपा को मत देने की बात कही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राकेश पठानिया के आने से चुनावी माहौल बिल्कुल ही बदल गया है और जो माहौल 2019 के लोकसभा इलेक्शन का था वही आज नजर आ रहा। कुछ महिलाएं तो ऐसी दिखीं जो अपने बच्चों को लेकर बाजार में पठानिया से मिलने पहुंची।
