By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तीसा मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, प्रशासन ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तीसा मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, प्रशासन ने दी सतर्कता बरतने की सलाह
himachalNews

तीसा मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, प्रशासन ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/08/07 at 11:06 AM
Share

Chamba,Manjur-चंबा जिला में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर तीन से चार स्थान ऐसे हैं जहाँ अचानक भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और चट्टानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं के चलते वाहनों की आवाजाही में रुकावट आ रही है और दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर रात के समय यात्रा करने से परहेज करें। केवल आपात स्थिति में ही इस मार्ग से गुजरने की सलाह दी गई है। यदि किसी आपात स्थिति में यात्रा करनी पड़े और मार्ग बंद हो, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) को दें, ताकि रास्ता शीघ्र बहाल किया जा सके।

उधर, एसडीएम तीसा अंकुर ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चंबा-तीसा मार्ग पर तीन से चार ऐसे संवेदनशील स्थान हैं जहाँ अचानक भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की घटनाएं हो रही हैं।उन्होंने कहा कि लोग रात के समय यात्रा करने से बचें और केवल आवश्यकता पड़ने पर ही इस मार्ग का उपयोग करें। प्रशासन हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और लोगों से सहयोग की अपील करता है।

एसडीएम, उपमंडल चुराह

“पिछले कुछ समय से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। चंबा-तीसा मार्ग पर कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ अचानक लैंडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। खासकर रात के समय यात्रा करने से बचें। यदि कोई आपात स्थिति हो, तभी इस मार्ग का प्रयोग करें और किसी भी समस्या की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

TAGGED: Chamba teesa marg
Chandrika August 7, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पठानकोट-मंडी हाईवे पर बेतरतीब कटिंग से सफर हुआ खतरनाक
Next Article रिटायर्ड फौजी से मारपीट मामले पर तल्ख़ हुई भाजपा, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?