अनिल कुमार, किन्नौर: दिल्ली किन्नौर छात्र संघ ने मंगलवार को दिल्ली हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ओर रोहित ठाकुर व अन्य हिमाचल के नेताओं से मुलाक़ात की।
इस दौरान दिल्ली किन्नौर छात्र संघ के अध्यक्ष आलोक राज नेगी, सांस्कृतिक सचिव संगतक,महासचिव सैंडी गेलांग, संयुक्त सचिव अपूर्व नेगी और अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री ओर सभी कैबिनेट मंत्रियों व मुख्यमंत्री को नवगठित सरकार के लिए शुभकामनाएं दी।
वहीं कैबिनेट मंत्री हिमाचल सरकार व विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी ने दिल्ली किन्नौर छात्र संघ के सदस्यों को दिल्ली छात्र संघ को किसी भी प्रकार की मदद चाहिए हो तो निसंकोच मांग रखने क़ा आश्वासन भी दिया है ताकि दिल्ली के अंदर पढ़ाई कर रहे छात्रों को छात्र संघ को सूचारु रूप से चलाने में दिक्क़ते पेश न आए।
