संजु चौधरी, शिमला: राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से बच गया यहां लिफ्ट के समीप एचआरटीसी की बस में अचानक आग लग गई। यह बस पूजारली से पुराना बस स्टैंड आ रही थी और लिफ्ट के समीप जैसे ही बस सवारयों को उतारने के लिए रुकी तो इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुहें की लपटें निकलने लगी। वहीं बस यात्रियों से पूरी तरह से भरी थी। इंजन बस में अफरा-तफरी मच गई और सभी सवारियां समय रहते नीचे उतर गई। वहीं मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी और अग्निशमन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
आग कैसी लगी इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया हैं। बस में आग लगने से लिफ्ट के पास दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही भी काफी देर तक बंद रही और लंबा जाम लगा हुआ हैं। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही एचआरटीसी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि यह बस स्कूल के बच्चों को छोड़ने गई थी और पूजारली से सवारियां लेकर वापस बस स्टैंड की ओर आ रही थी। लिफ्ट के समीप चालक ने जैसे ही सवारियों को उतारने के लिए बस को रोका तो बस के इंजन में आग लग गई। उन्होंने कहा कि यह आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी तक का पता नहीं चल पाया हैं आग से बस को तो नुकसान हुआ हैं, लेकिन किसी भी सवारी को कोई भी चोटे नहीं आई हैं।
