सोलन/योगेश शर्मा- जिला सोलन में इस साल अबतक डेंगू के करीब 1088 मामले सामने आ चुके है। बढ़ते डेंगू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इसको लेकर टास्क फोर्स भी स्वास्थ्य विभाग ने बनाई है। वहीं डीसी ने भी इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए है।जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमित रंजन ने कहा कि जिला के परवाणू में डेंगू अनियंत्रित हो चुका है। यहां अब तक कुल 1088 लोग डेंगू से संक्रमित हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार एक फ्लू जैसी बीमारी है, जो डेंगू वायरस के कारण होती है। उन्होंने बताया कि मच्छर कि ब्रीडिंग साइट को खत्म करने के लिए घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें, फ्रिज और कूलर के पानी को कम से सप्ताह में एक बार अवश्य बदलें, पीने वाले पानी को ढककर रखें, टायरों और अन्य किसी भी वस्तु मे बरसात का पानी इकठ्ठा न होने दे।
उन्होंने कहा कि डेंगू के मामलों को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के गड्ढे भरने के साथ नालियों को साफ करवाएं, ताकि उनमें पानी इकठ्ठा न हो। नगर निगम सोलन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए नियमित फॉगिंग और स्प्रे करें। वहीं जलशक्ति विभाग को नियमित रूप से पानी देने के निर्देश दिए गए है।
