सोलन/योगेश शर्मा – सोलन में आज सोलन डिस्ट्रिक्ट पेंशनर एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगों को एक मुश्त माना है। प्रेसवार्ता के दौरान सोलन डिस्ट्रिक्ट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान जयदेव शर्मा ने कहा कि वे पिछले 5 सालों से अपनी कई मांगों को लेकर सरकार से वार्ता करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कोरोना के चलते पहले तो बात नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त 2022 को सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जेसीसी की बैठक आयोजित की गई । जिसमें सभी पेंशनरों की मांगों को एकमुश्त मानकर सरकार ने पेंशनरों को राहत प्रदान की है।
जयदेव शर्मा ने कहा कि इस बैठक में पेंशनरों में 5,10,और 15% बोनस देने के बारे में भी चर्चा की गई, वही संशोधित बेसिक पेंशन के अनुसार इसे देने का निर्णय इस बैठक में किया गया। इसके अलावा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वर्गवास हो गया है उनके पेंशन से संबंधित सभी वित्तीय लाभ उनके परिवारों को एक मुश्त देने का सरकार ने आश्वासन दिया है। वहीं सरकार ने पेंशनर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान के लिए 25 करोड़ का प्रावधान करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छठवें वेतन की मांग को लेकर भी सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों के हित में जिस तरह से जयराम सरकार ने निर्णय लिया है उसको देखते हुए जिला पेंशनर एसोसिएशन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
