अरविंदर सिंह, हमीरपुर: राजभाषा हिंदी को आज संरक्षण और संर्वधन की आवश्यकता है जिसको देखते हुए भाषा एवं कला संस्कृति विभाग इस दिशा में कदम उठा रहा है। विभाग हिंदी भाषा के सरंक्षण के लिए बहुत से कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी के तहत बुधवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग हमीरपुर की ओर से राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर विद्यालयस्तरीय भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में किया गया । इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के लगभग 35 विद्यालयों के कुल 113 विद्यार्थियों ने भाग लिया |
भाषा एवं संस्कृति विभाग हमीरपुर द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया | इस अवसर पर विद्यालयस्तरीय भाषण, निबन्ध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कनिष्ठ और वरिष्ठ दो वर्गों में किया गया। इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिला हमीरपुर के लगभग सभी विद्यालयों के कुल 33 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
भाषण प्रतियोगिता में भी जिला हमीरपुर के कुल तैंतीस प्रतिभागियों ने भाग लिया | प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में डी. ए . वी विद्यालय की अंजलि प्रथम, गुरुकुल विद्यालय गांधी चौक के आदर्श एवं भगवती पब्लिक विद्यालय जलाड़ी की आस्था द्वितीय, हिम अकादमी हीरानगर के शौर्य ठाकुर तृतीय ओर अप्पर हड़ेटा की अंजलि चतुर्थ स्थान पर रही। इसी के साथ प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में हिम अकादमी हीरानगर की मन्नत प्रथम, सावित्री पब्लिक विद्यालय हमीरपुर की अर्पिता द्वितीय,भगवती पब्लिक विद्यालय जलाड़ी के आरव, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला. बाल हमीरपुर के विराज चतुर्थ स्थान पर रहे।
वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में कुल 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया | प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में हिम अकादमी हीरानगर की आस्था प्रथम, न्यू गुरुकुल गोपालनगर की कल्पना द्वितीय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी की रितिका एवं द मैगनेट हमीरपुर की कशिश तृतीय ओर ग्रीन वेली जाहू की सेजल चतुर्थ स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला. नाल्टी के दिव्यांश प्रथम, न्यू गुरुकुल गोपालनगर की कशिश द्वितीय, कैम्ब्रिज विद्यालय नेरी की अंकिता तृतीय तथा हिम अकादमी हीरानगर की अनुष्का एवं ग्रीन वैली जाहू की कनिका चतुर्थ स्थान पर रहे |
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के कुल 37 बच्चों ने प्रतियोगिया में भाग लिया | प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में गुरुकुल विद्यालय गांधी चौक की जिया प्रथम, गुरुकुल विदयालय बडू की आरुषी द्वितीय, द मैगनेट हमीरपुर की समृद्धि तृतीय ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी के राज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करोट के सूजल, रा.व. मा. वि. बटराण के अक्षय एवं कन्या विद्यालय हमीरपुर की सलोनी चतुर्थ स्थान पर रहे।
इस प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में न्यू गुरुकुल गोपालनगर की साक्षी प्रथम, भगवती विद्यालय जलाड़ी की वंशिका, द मैगनेट हमीरपुर की आनंदिता एवं गुरुकुल विद्यालय गांधी चौक की कृतिका द्वितीय, हिम अकादमी हीरानगर की साशा तृतीय तथा रा.व.मा.वि. बाल हमीरपुर के तन्मय चतुर्थ स्थान पर रहे ।
इन प्रतियोगिताओं में धनेटा महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डा. प्रीतम चंद , हमीरपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डा. अजीत दीवान एवं आचार्य केवल ने बतौर निर्णायक की भूमिका निभाई | कार्यक्रम के अंत में जिला भाषा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों एवं शिक्षकों का धन्यवाद किया | विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गई | इन जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के वरिष्ठ वर्ग के प्रथम एवं द्वितीय स्थान के विजेता प्रतिभागी 12 सितंबर को गेयटी प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे |
