नाहन/देवेन्द्र कुमार: सिरमौर जिला के रेणुका जी में चल रहे 6 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तरीय श्री रेणुका जी मेले का आज समापन हो गया। परंपरा अनुसार राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने देवपालकी को कंधा देकर यहां से विदा किया और इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले का समापन हो गया।

6 दिन तक चले अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के दौरान यहां प्रतिदिन जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं विभिन्न प्रकार के खेलों का भी आयोजन किया गया। जिसमें देश व प्रदेश के बाहर से आए खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिता में विजेता रही टीमों को आज राज्यपाल ने सम्मानित भी किया। वहीं दूसरी तरफ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित रेणुका जी में हजारों की संख्या में लोगों ने पवित्र रेणुका जी झील में शाही स्थान किया।

